तीन घरों में सेंध कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
कौशाम्बी, जून 3 -- चोरों ने मंगलवार की रात तीन मकान को निशाना बनाया। सेंध लगाकर नकदी और लाखों रुपये कीमत के आभूषण पार कर दिए। एक अन्य घर में भी सेंध काटने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार के जाग जाने पर चोर भाग निकले। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिपरी थाने के नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी रानी देवी पत्नी ज्ञान बाबू उर्फ बबलू पाल ने बताया कि उनके पति मध्य प्रदेश के अमरकंटक में नाश्ते की दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार रात वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने घर की दीवार में सेंध काटकर कमरे में प्रवेश किया और बक्से में रखे करीब एक तोला सोने का मंगलसूत्र, दो लॉकेट तथा करधनी, छागल समेत करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण व एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। कंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.