फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। सुबह जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। चोरों ने गांव के मनोज उमराव, उपेंद्र उमराव व नरेंद्र उमराव के मकानों में सेंध लगाकर नगदी व कीमती जेवरात पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के जेवरात व नगदी का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.