मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में लगभग तीन दशक पहले तीन घरों में चोरी हुई थी। इन मामलों की जांच अब तक पूरी नहीं होने के कारण कोर्ट ने तीनों मामले बंद कर दिए। इससे पूर्व कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए एक वर्ष की डेडलाइन तय की थी, लेकिन पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट या अंतिम प्रपत्र दाखिल नहीं किया। मिठनपुरा थाना में 23 मई 1995, 15 जुलाई 1997 व 22 नवंबर 1998 को अलग-अलग घरों में चोरियों की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन मामलों में अज्ञात चोरों को आरोपित बनाया गया था। कोर्ट की ओर से 23 अप्रैल 2024 और 27 फरवरी 2025 को मिठनपुरा थानाध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भेजा गया। थानाध्यक्ष की ओर से इसका कोई उत्तर कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इसे देखते हुए न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के कोर्ट ने ह...