तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नगदी ले हुए फरार
कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौराचांदपुर में बुधवार देर रात चोरों ने लगातार तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया, जबकि पीड़ितों ने तीन लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव निवासी पिंटूलाल ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में रखा संदूक तोड़ दिया। चोर संदूक में रखी दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी तोड़िया, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी तथा करीब 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली सुनीता पत्नी सूरज के घर को निशाना बनाया और वहां से लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वहीं पड़ोस में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.