तीन घरों में चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर
रांची, जून 2 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरगावां में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय तीनों परिवार घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। बरगावां निवासी रोहित रुण्डा ने बताया कि वे सोमवार शाम अपनी मां के साथ टाटीसिलवे में मामा के घर छठी कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें रखे सभी आभूषण और नकदी गायब थे। यह भी पढ़ें- सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी दूसरे मामले में एतवा तिर्की ने बताया कि वे परिवार के साथ जोरार के पाहन टोली स्थित ससुराल गए हुए थे। लौटने पर अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे आभूषण और नकदी गायब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.