बांका, मार्च 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के अद्यानगर (दोहरी) गांव में शुक्रवार की देर रात तीन घरों में आग लग जाने से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अर्जुन मांझी, शिवम कुमार एवं विकास कापरी के घर में आग लगने से नकदी समेत अन्य सामान जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों परिवार के लोग तिलक करने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात घर में आग लगने पर पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू किया जब तक गांव के लोग वहां पहुंचते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा बीस हजार रुपए नकद समेत लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ितों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।बिहार लोक सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.