लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ,संवाददाता। विभूतिखंड के विभवखंड में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, मूर्ति समेत लाखों के माल उड़ा ले गए। घटना के दौरान बुजुर्ग तेरहवीं में शामिल होने बहराइच गए थे। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी और इंदिरानगर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।विभवखंड-2 निवासी 70 वर्षीय कस्तूरी लाल जायसवाल ने बताया कि वे परिवार संग रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने बहराइच गए थे। 6 अप्रैल की देर शाम को घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। भीतर गए तो तीनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने सोने के जेवर, गिन्नी, 10 हजार रुपये, एक किलो चांदी, चांदी के गणेश-लक्ष्मी समेत लाखों का माल चोरी किया है। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-डी वन निवासी अनुपमा पाल ने बताया कि वह पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.