तीन घरों का गृहस्थी का सामान राख, लाखों का नुकसान
उरई, मई 29 -- कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवारों का अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने अरविंद कुमार , रविकरन और राकेश कुमार के घरों को अपनी जद में ले लिया। अरविंद के घर में रखा सोना, नकदी, अनाज और कपड़े जल गए। वहीं रविकरन और राकेश के घरों में रखा अनाज, भूसा, बर्तन और अन्य जरूरी सामान भी जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.