हापुड़, मार्च 14 -- थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज एक में स्थित प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कोई जनहानी नहीं हुई। पुलिस के अनुसार यूपीएसआईडीसी फेज एक राजीव गोयल की विहारी जी लेमिनेट नाम से प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर मौजूद फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। जिसके बाद ईशान ने दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग का विकराल रूप होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.