हमीरपुर, मई 4 -- राठ, संवाददाता। सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी से उतर रही है। डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान हैं। सोमवार को बिजली गुल और जनरेटर की फेल व्यवस्था होने से एक्स-रे और लैब का तीन घंटा काम ठप रहा। जिससे मरीज परेशान हो गए। ऑनलाइन पर्चा न बनने से मरीज और तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब ऑफलाइन पर्चा बनाए गए तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीज वैसे ही परेशान है। यहां पर इमरजेंसी में डॉ.कनिष्क माहुर, ओपीडी में आयुष डॉ.दयाशंकर वर्मा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद के अलावा कोई डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर न मिलने से लोग प्राइवेट अस्पतालों पर महंगा इलाज कराने को मजबूर है。
बिजली गुल होने का प्रभाव सोमवार को तकरीबन 10 बजे आंधी चलने से सरकारी अस्पताल की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.