आजमगढ़, अप्रैल 13 -- अतरौलिया (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में सोमवार को शिक्षकों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया, जहां कक्षा तीन का एक छात्र करीब तीन घंटे तक विद्यालय में बंद रहा। तेज गर्मी में वह भूख-प्यास से परेशान रहा। बताया गया कि विद्यालय में दोपहर छुट्टी होने के बाद पास के दादर गांव निवासी छात्र हिमांशु कक्षा के कमरे में ही रह गया। इस बीच प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक विद्यालय में ताला बंद कर घर चले गए। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ताला खुलवाने पर छात्र को सुरक्षित बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.