लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के बिशुनपुर गांव स्थित मॉडल डिग्री महिला कॉलेज में गुरुवार को बीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दिन इंट्रोडक्शन टू जेंडर इक्वालिटी विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे निर्धारित थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे और एडमिट कार्ड जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश भी दे दिया गया। हालांकि, निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। परीक्षार्थी लंबे समय तक कक्ष में बैठे रहे, लेकिन उन्हें प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराई गई। समय बीतने के साथ ही विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ती गई। कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष से बाहर निकलकर परिसर में बैठ गए। लगभग तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.