कानपुर, जून 16 -- कानपुर। जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन पर गायब हुए बैग को तीन घंटे में खोज निकाला। जीआरपी ने इस अवधि में 12 कैमरे देखे तो प्लेटफार्म नंबर चार औऱ पांच पर बैग लावारिस रखा दिखा। बैग को बरामद करने के बाद यात्री को सौंपा गया तो पूरा सामान और एचपी का लैपटॉप सुरक्षित रखा मिला। कैमरे में बैग रखने वाले की कोई फोटो नहीं आई है। झलवा, प्रयागराज निवासी अनूप पांडेय सेंट्रल स्टेशन पर जब उतरे तो वह बैग रख पानी पीने लगे तभी बैग पार हो गया। जीआरपी ने सूचना दर्ज कर क्यूआरटी को सक्रिय किया। इधर, एक टीम को सीसीटीवी फुटेज देखने को लगाया तो दिल्ली साइड पैदल यात्री पुल के पास एक बैग रखा मिला। यह भी पढ़ें- ऑटो में छूटा बैग दो घंटे में बरामद, कमांड सेंटर टीम ने लौटाया सामान आशंका पर टीम को भेज बैग बरामद कराया तो उसमें लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज और अन्य साम...