संभल, अप्रैल 11 -- थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुई पांच वर्षीय बच्ची को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर निवासी रश्मी (5) पुत्री मुकेश अपने मामा के घर सुनबर सराय (थाना धनारी) आई हुई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह प्राथमिक विद्यालय के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई। घटना की सूचना सुबह 10:15 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं में पांच टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलि...