फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद। सुबह छह बजे ठंडी सड़क उपकेंद्र से निकले कोल्ड फीडर से मदारवाड़ी के क्षेत्र में एक फेज से आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने परेशान होकर उपकेंद्र पर संपर्क साधा तो बताया गया कि बिजली कर्मियों की शिफ्ट बदल गई है। सुबह की शिफ्ट के जो कर्मी आएंगे वह करेंगे। इसके चलते तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा। बाद में जब अवर अभियंताआ को जानकारी हुयी तब जाकर जो फेज बंद हुआ था उसे चालू कराया गया। इसके अलावा लालगेट, अंगूरीबाग के फीडर पर भी दिन भर बिजली की आंख मिचौनी होती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...