कानपुर, अगस्त 9 -- रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित रूरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली अप गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से रूरा स्टेशन पहुंची। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करने से यात्री बेहाल नजर आए। रूरा स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के आगमन का निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे है। दैनिक यात्री, व्यापारी और दिल्ली-इटावा की ओर जाने वाले लोग सुबह समय से स्टेशन पहुंच गए थे। हालांकि, समय बीतने के बाद भी ट्रेन का कोई अता-पता नहीं था। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों इंतजार के बाद कई यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लिय...