औरैया, मई 2 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, फरक्का एक्सप्रेस सुबह निर्धारित समय 4 बजे के बजाय करीब 7 बजे के बाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन से कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, वाराणसी, मालदा टाउन, सुल्तानपुर, अकबरपुर, शाहगंज और बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को देरी के चलते परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन लेट होने से कई यात्री बसों और निजी वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण उन्हें आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है, खासकर गर्मी के मौसम में यह स्थिति और भी कष्टदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.