देवरिया, जनवरी 17 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के हरैया में शुक्रवार दोपहर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से हरैया, मझौलीराज मोड़, ओवरब्रिज होते हुए बस स्टैंड से कोतवाली तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम के दौरान गंभीर मरीजों को ले जा रहीं दो एंबुलेंस और आधा दर्जन स्कूली वाहन भी फंसे रहे। एंबुलेंस के सायरन लगातार बजते रहे, लेकिन भारी वाहनों की अधिकता के कारण उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। जाम की सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर काफी मशक्कत व प्रयास से एंबुलेंस को निकालने की कोशिश की, जिसमें काफी समय लग गया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के कारण घर लौट रहे स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। बसों में सवार बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उपनगर में लगे करीब तीन घंटे तक जाम से लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.