तीन घंटे तक मां के शव से लिपटी रही मासूम बेटी
हाथरस, जून 19 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से लगे नगला भूरा में गुरुवार की शाम को एक घर में मिले विवाहिता और युवक के शव मिलने की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। तीन घंटे तक मृतक महिला की ढाई साल की बेटी कशिश अपनी मां के शव से लिपटी रही। घटना के बाद आस-पास के लोगों के एकत्रित होने पर हर कोई मासूम को गोद में लिए इधर से उधर घूम रहा था, लेकिन उस मासूम बेटी को यह नहीं मालूम था कि उससे हमेशा के लिए उसकी मां का साया छिन गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से लगे नगला भूरा में गुरुवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक घर से विवाहिता महिला और मोहल्ले के ही एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.