बदायूं, मई 11 -- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का एक और मामला उसहैत क्षेत्र में सामने आया, जहां छत से गिरकर घायल हुए युवक को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी। करीब तीन घंटे तक मदद का इंतजार करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मजबूरी में चारपाई को ई-रिक्शा पर बांधकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अक्टूइया में रविवार सुबह 28 वर्षीय महेश छत पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यह भी पढ़ें- एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, चारपाई को ई-रिक्शा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.