तीन घंटे गुल रही बिजली से गर्मी में परेशानी
मुंगेर, मई 17 -- असरगंज, निज संवाददाता। जेठ माह की भीषण गर्मी के बीच असरगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। असरगंज में कुटीर उद्योग आधारित व्यवसायियों का कामकाज बाधित हो गया। वहीं घरों में बिजली नहीं रहने से दोपहर में लोगों को काफी परेशानी हुई । तेज उमस भारी गर्मी के कारण लोगों को पेयजल संकट जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ा। इधर सजुआ गांव में आयोजित जनसुनवाई शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि इसी दौरान बिजली कटौती होने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.