तीन घंटे की चेकिंग में 83 वाहनों का चालान, एक सीज
कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजी यातायात के निर्देश पर रविवार रात में तीन घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाइड साइलेंसर आदि की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों मेें अफरा-तफरी की स्थिति रही।जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीज़ी यातायात के निर्देश पर शनिवार रात में 8 बजे से लेकर11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 95 वाहनों का चालान,वसूला 6.80 लाख जुर्माना सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाई-वे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.