शामली, फरवरी 2 -- गांव इस्सोपुरटील में 12वीं के छात्र अरशद का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव दफनाने से इंकार कर दिया। पुलिस परिजनों को मनाने में लगी रही तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस द्वारा दो और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेने की पुष्टि करने के बाद परिजन माने। इसके बाद छात्र का सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान गांव में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। गांव इस्सोपुर टील निवासी सलीम के 18 वर्षीय पुत्र अरशद की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को गांव में लाया गया। इस दौरान सीओ कैराना सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न ...