गाजीपुर, अप्रैल 17 -- नंदगंज। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लंबे समय से जारी कटौती से बड़ी राहत मिली है। पहले जहां रोजाना सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक छह घंटे बिजली बाधित रहती थी, वहीं अब इसे घटाकर तीन घंटे कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही बिजली कटौती हो रही है। इस बदलाव से भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी राहत मिली है। दोपहर के समय बिजली मिलने से घरेलू कार्यों और व्यवसाय पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विद्युत विभाग ने संज्ञान लेते हुए यह सुधार किया। यह भी पढ़ें- 'पावर कट' ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें बिजली आपूर्ति में सुधार से क्षेत्र के लोगों में संतोष है और उन्होंने इस मुद्दे को उठाने वाले पत्रकारों के प्रति आभार जताया है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.