अररिया, अप्रैल 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने तीन ग्राम स्मैक, 650 ग्राम गांजा और स्मैक पीने वाले एल्युमिनियम फॉइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान पहाड़ा चौक के सूचना मिली की भिड़भिड़ी वार्ड संख्या 9 में एक व्यक्ति् नशीले पदार्थो की विक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि एक युवक भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस युवक को पकड़ कर सीओ की उपस्थिति में तलाशी लेने पर युवक के पास से तीन ग्राम स्मैक और 650 ग्राम गांजा के साथ स्मैक पीने वाला एल्युमिनियम फॉइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक बरदाहा थाना क्षेत्र के डेढुआ पंचायत के सोहागमाड़ो गांव निवासी जगदीश कुमार ठाकुर पिता यदुनंदन ठाकुर बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.