बलरामपुर, फरवरी 18 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड के तीन ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने फीता काटकर किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर सड़कों का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्राम पंचायत लैबुडडी में पीडब्ल्यूडी रोड से राधेश्याम के घर तक 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण हुआ। परसिया गौरी में साय मोहम्मद के घर से वासुदेव के घर तक 9 लाख 97 हजार रुपये तथा रूपनगर में लौकहवा पुरवा से प्राथमिक विद्यालय तक 9 लाख 98 हजार 90 रुपये की लागत से सड़क बनाई गई। ये सभी कार्य पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से संपन्न हुए। प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.