मुंगेर, मई 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी विजय साह का पुत्र सोनू कुमार, महेश्वर साह का पुत्र विजय साह तथा आजिमगंज निवासी अरुण ठाकुर का पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- कोर्ट से गैर जमानती वारंट पर तीन को भेजा जेल यह भी पढ़ें- नरपतगंज में तीन वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...