तीन गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्तों को दबोचा
फिरोजाबाद, मई 28 -- थाना टूंडला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। टूंडला पुलिस टीम ने सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां अभियुक्तो ने अपने नाम लाल सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम मदावली, मोहन उर्फ मनमोहन पुत्र लाल सिंह निवासी मदावली, लवकुश उर्फ लव पुत्र लाल सिंह निवासी मदावली बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि गैंगलीडर आकाश ने सह अभियुक्तों के साथ एक संगठित आपराधिक गिरोह बना लिया है। गैंगलीडर आकाश उपरोक्त अपने सदस्यों के साथ मिलकर अपने भौतिक व आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उदेश्य से हत्या जैसे अपराध कारित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.