लखनऊ, नवम्बर 26 -- वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को तीन गैंगस्टर भाइयों की 1.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। यह संपत्ति अपराध की रकम से अर्जित कर बनाई गई थी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने तीनों गैंगस्टर भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई की इंस्पेक्टर के मुताबिक कुर्की का आदेश पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर की कोर्ट से किया गया था। आरोपी गैंगस्टर में ठाकुरगंज जनरैलगंज का रहने वाला आशीष सिंह उर्फ राजा उसका भाई मनीष सिंह और अवनीश सिंह है। तीनों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी कर रहे थे। जांच में पता चला कि तीनों भाइयों की अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.