हरदोई, जनवरी 22 -- मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हरदोई-उन्नाव सीमा स्थित गंज जलालाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने तीन लोहे की गुमटियों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर हरदोई पुलिस की पिकेट ड्यूटी और उन्नाव जनपद की गंजमुरादाबाद चौकी मौजूद है। इसके बावजूद चोर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हरदोई-उन्नाव सीमा पर स्थित सराय सुल्तान निवासी अरमान खान की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। पास ही उन्नाव जनपद के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला मिश्राना निवासी दुर्गेश और खत्रियाना मोहल्ला निवासी सत्यम की फास्टफूड की दुकानें हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीनों गुमटियों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखा सामान चोरी कर ले गए। दुर्गेश की दुकान से मसाला, सिगरेट, खाने-पीने का सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.