नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण के 10 औद्योगिक भूखंड का आवंटन ई-बोली के जरिए किया गया। इनका आरक्षित मूल्य 49 करोड़ 27 लाख रुपये था, लेकिन खरीदारों ने इनको बाली लगाकर 173 करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदा। ऊंची बोली लगाने वाली कंपनियां 600 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी और 2200 लोगों को रोजगार देंगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कुछ महीने पहले 10 औद्योगिक भूखंड की योजना निकाली गई थी। इस योजना में 214 लोगों ने आवेदन किया था। एचडीएफसी बैंक के पोर्टल से ई-बोली की प्रक्रिया की गई। मंगलवार को हुई बोली की प्रक्रिया में 240 में से 170 आवेदकों ने हिस्सा लिया। नोएडा प्राधिकरण को इन भूखंडों की बोली से 124 करोड़ दो लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इन भूखंड के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.