नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Gopal snacks share price: स्मॉलकैप कंपनी गोपाल स्नैक्स ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा लगभग तीन गुना बढ़ गया है। वही, कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। इस बीच, गोपाल स्नैक्स के शेयर मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर की कीमत 297.60 रुपये है। पिछले एक महीने के दौरान शेयर में 6.53% की गिरावट दर्ज की गई है।कैसे रहे तिमाही नतीजे गोपाल स्नैक्स का मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि के Rs.5.3 करोड़ से बढ़कर लगभग तीन गुना यानी Rs.15.4 करोड़ हो गया। तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 1.6% बढ़कर Rs.399.6 करोड़ हो गया जबकि पिछले वर्ष यह Rs.393.5 करोड़ था। एबिटा पिछले वर्ष की तुलना में 88.6% बढ़कर Rs.15.5 करोड़ से Rs.29.24 करोड़ हो गया। दिसंबर ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.