नई दिल्ली, जनवरी 23 -- घरेलू उत्पादन क्षमता के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी JSW स्टील ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए Rs.2139 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो एक वर्ष पहले के Rs.717 करोड़ से काफी अधिक है।कंपनी को बड़ा टैक्स मुनाफा हालांकि, इस तेज बढ़त की बड़ी वजह एकमुश्त टैक्स लाभ रही। कंपनी को भूषण पावर एंड स्टील से जुड़े परिसंपत्तियों पर Rs.1439 करोड़ का एकमुश्त डिफर्ड टैक्स गेन मिला। अगर इस असाधारण लाभ को हटा दिया जाए तो कंपनी का वास्तविक मुनाफा करीब Rs.700 करोड़ रहता। कंपनी ने यह भी बताया कि नए श्रम कानूनों के लागू होने के कारण उसे कर्मचारियों के लाभ से जुड़ी देनदारियों में बढ़ोतरी...