तीन गिरफ्तार बदमाशों से हथियारों का जखीरा बरामद
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- फरीदाबाद, सरसमल। ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने अजरौंदा चौक के पास ब्रेजा कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार मैगजीन और 30 कारतूस मिले। तीनों चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल के बाघपुर निवासी बसंत 34, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी आकाश उर्फ मोनू 30 और ऊना हिमाचल प्रदेश निवासी योगेश उर्फ योगी 30 के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में फरीदाबाद में अलग-अलग जगह रह रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि आठ अगस्त को सूचना मिली थी कि अजरौंदा चौक के पास कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर ब्रेजा कार को घेर लिया। तलाशी में आकाश से कट्टा और छह कारतूस, योगेश से पिस्टल, दो मैगजीन और 12 कारतूस तथा बसंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.