तीन गाड़ियों में लगी आग, जलकर हुआ राख
रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुरानी रांची में सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक रविवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते-देखते तीनों वाहन पूरी तरह से जलकर रखा हो गए। घटना के बाद से स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुरानी रांची स्थित घुमकड़िया भवन के पास की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक तीनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस के अनुसार, तीनों गाड़ियां आसपास में ही खड़ी थी। एक गाड़ी में आग लगने के बाद धीरे-धीरे तीनों में पकड़ लिया। आग लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.