गोरखपुर, जून 19 -- जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिटी। एम्स थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर लिया। जगदीशपुर निवासी अर्जुन प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात उनके घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा था। रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने ट्रैक्टर से बैटरी चुरा ली। वहीं पर दयाशंकर सिंह और मनोज सिंह के गाड़ी की भी बैटरी चोरी कर ली गई। पीड़ित अर्जुन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जगदीशपुर चौकी प्रभारी एसआई गौरव तिवारी ने बताया कि कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। नए जगहों पर छह सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...