प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- माघ मेला-2026 के लिए आचार्यबाड़ा के साधु-संतों को जमीन आवंटन शुक्रवार से किया जाएगा। 200 बीघा जमीन देने, तीन गाटों में आचार्यबाड़ा को बसाने की मांग पर आचार्यबाड़ा के साधु-संत अड़े हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय श्रीरामानुज वैष्णव समिति आचार्यबाड़ा के संतों की बैठक गुरुवार को मेला क्षेत्र में हुई। अपनी मांगों पर सर्वसम्मति बनाने के बाद संतों ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। मांग पूरी न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। जबकि आचार्यबाड़ा का दूसरा धड़ा यानी श्रीरामानुज नगर प्रबंध समिति शुक्रवार को बैठक करने की तैयारी में है। समिति के अध्यक्ष स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य और महामंत्री स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य की मौजूदगी में हुई बैठक में यह मांग रखी गई कि तीन गाटों पर संस्था को बसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.