काशीपुर, जुलाई 30 -- काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने तीन गांवों में छापेमार कार्रवाई कर 235 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम ने ग्राम कलियावाला में दबिश दी। यहां पुष्पेंद्र सिंह के मकान की तलाशी लेने पर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद इसी गांव के गन्ने के खेत में तलाशी के दौरान करीब 65 लीटर कच्ची शराब मिली। उन्होंने बताया कि टीम ने खाईखेड़ा में भी दबिश दी। खेतों में तलाशी के दौरान चार रबर ट्यूब में भरी करीब 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...