पाकुड़, मई 19 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत अति प्रभावित कालाजार तीन गांवों- बागडुबा, मंगलटोला, बासमती में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्पेशल कालाजार खोज अभियान चलाया गया। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेशपुर डॉ़ सुनील कुमार किस्कू के द्वारा सभी एमपीडब्ल्यू को खोज अभियान में लगाया गया है। सभी एमपीडब्ल्यू टीम बनाकर इन तीन गांवों के प्रत्येक घरों में जाकर कालाजार, पीकेडीएल के संदिग्ध मरीजों की खोज की। इसके अलावा कालाजार गांव में रोगियों के घरों में मड प्लास्टर, घर-घर रोशनदान की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। इसमें कुछ घरों में स्थानीय लोगों के सहयोग से मड प्लास्टर का काम प्रारंभ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...