जामताड़ा, अप्रैल 1 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के अर्जुनडीह, चिहुंटिया एवं मुण्डूडीह गांव में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम कुमारी अनुपम, ममता कुमारी एवं रिंकू कुमारी ने शिविर में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया।इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटावेलेंट, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि समय पर टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।शिविर के दौरान एएनएम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए स्थायी एवं अस्थायी विधियों की जानकारी दी। अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.