पीलीभीत, मई 8 -- पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना और अन्य योजनाओं के तहत आयोजित कार्यक्रमों में विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पुर में साप्ताहिक हाट बाजार के लिए बनाए गए चबूतरे, इंटरलॉकिंग मार्ग और टीन शेड का लोकार्पण किया। ग्रामीणों और व्यापारियों को इससे बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई गई। इसके बाद ग्राम बागर में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नवनिर्मित पंचायत भवन में आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- कामन सर्विस सेन्टर का लोकार्पण आज होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...