बिजनौर, मार्च 3 -- चांदपुर। मंगलवार को क्षेत्र के तीन गांवों में महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई और वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को क्षेत्र के गांव तखनपुर, पृथ्वीपुर और संसारपुर में होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर गांवों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...