हल्द्वानी, मार्च 23 -- ​हल्द्वानी। देवभूमि जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने देवलचौड़ बंदोबस्ती, देवलचौड़ खाम और हल्दूपोखरा नायक में बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए। ​इस अवसर पर भगत ने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा नहीं रुकेगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किशन दर्म्वाल, अर्चना बिष्ट, गंगोत्री देवी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र बिष्ट और बालम बिष्ट उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...