मेरठ, अगस्त 21 -- सरधना क्षेत्र के गांव छबड़िया, कलंद और चांदना के किसानों के खेतों में जाने वाली ट्यूबवेल की बिजली लाइन के तार अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिए। किसानों की माने तो गुरुवार देर रात बदमाशों ने इस घटना केा अंजाम दिया। तार चोरी होने से ट्यूबवेलों की बिजली ठप हो गई है। जिससे किसानों में रोष है। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर लाइन डलवाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सरधना तहसील क्षेत्र में स्थित है। खेतों की सिंचाई ट्यूबवेल के माध्यम से होती है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने बिजली लाइन के तार चोरी कर लिया। सुबह में वे खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। किसानों ने बताया कि तार चोरी होने के बाद से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मामले को...