नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सफार्बाद, सोरखा जाहिबाबाद और पर्थला खंजरपुर गांव में कुश्ती के अखाड़ा बनाने की तैयारी तेज हो गई हैं। प्राधिकरण ने अखाड़ा बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कुश्ती और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ये अखाड़े बनाए जाएंगे। तीनों गांव में अखाड़े दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। अगले महीने के अंत तक से अखाड़ों को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बच्चों को मोबाइल फोन और अन्य गलत आदतों से छुटकारा दिलाने के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास भी सुनिश्चित होगा। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के लिए चार सोसाइटी बनाई जाएंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...