सराईकेला, मई 5 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला प्रखंड के बीरमचंद्रपुर, दोलानडीह एवं बड़बिल के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। सोमवार को इन तीनों क्षेत्रों में स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सोनाराम बोदरा ने किया। 8 लाख से बनने वाले इन स्नान घाटों से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से पर्व-त्योहारों और दैनिक कार्यों के दौरान जल स्रोतों पर सुरक्षित और व्यवस्थित घाट होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सुगमता होगी। बोदरा ने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तीन गाँवों में बनेगा स्नान घाट, 8 लाख की लागत से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.