तीन गांवों के ग्रामीणों को महज 6 हैंडपंपों का सहारा
कानपुर, मई 26 -- पुखरायां। मलासा विकास खंड के अनन्तापुर गांव व मौजा भरतपुर व हिम्मतहार तीन गांव के बीच 10 हैंडपंप लगे हैं, जिसमें 4 हैंडपंप खराब होने के कारण गांव के लोग इस भीषण गर्मी में कड़ी धूप में भी हैंडपंप में लाइन लगाने को मजबूर हैं, जबकि यहां भी शुद्ध पेयजल के लिए तीन वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन वह अधूरी बनी खड़ी है। अनन्तापुर गांव में दो मजरे भरतपुर व हिम्मतहार लगते हैं। तीनों गांव की आबादी 1300 है। यहां तीन वर्ष पहले शुद्ध पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। तीन वर्ष बीत गए, लेकिन अभी पानी की टंकी आधी भी नहीं बन पाई है। हालांकि ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वह भी बेमकसद साबित हो रही है। जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने के कारण ग्रामीण एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.