पुणे, सितम्बर 21 -- हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 5053 पन्नों की भारी-भरकम चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले की ऊंची चट्टान से धक्का देकर मारने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। चार्जशीट में पुलिस ने करीब 80 से 85 गवाहों का जिक्र किया है। इनमें तीन ऐसे गवाह भी हैं, जिन्होंने घटना अपनी आंखों से देखी थी। न्यूज 18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये तीनों चश्मदीद गवाह अदालत में आकर गवाही देने को तैयार हो गए हैं। चार्जशीट में इनके बयान भी शामिल किए गए हैं। इन तीनों गवाहों का दावा है कि उन्होंने मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को केतन को करीब 400 फीट ऊंची चट्टान से धक्का देत...