तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित तीन को नोटिस जारी
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- खाद की दुकानों का जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए वहीं तीन को नोटिस जारी की गई है। इस दौरान 12 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने रकेहटी, धौरेरा , निघासन क्षेत्र में उर्वरक, बीज व कृषि रक्षा रसायनों की जांच की। निरीक्षण के दौरान 12 नमूने भर कर परीक्षण को भेजे गए। अनियमितता पाए जाने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। शिकायत के क्रम में मैसर्स नवीन खुशहाली किसान सेवा केन्द्र रेहुआ धौरहरा, किसान खाद बीज केन्द्र नकहा व बालाजी एंटरप्राइज़ दरिगापुर ईसानगर के लाइसेंस निलंबित किए गए। यह भी पढ़ें- 40 से अधिक बैग बेचने पर एक लाइसेंस निरस्त, दो पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.