तीन खनन माफिया पर जान से मारने की धमकी का आरोप
मिर्जापुर, जून 7 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोगांव ग्राम निवासी रतनलाल दुबे ने कछुआ सैंक्चुअरी में खनन और परिवहन में संलिप्त तीन माफिया के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय उनकी हत्या हो सकती है। गोगांव निवासी रतनलाल दुबे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से अधिसूचित कछुआ सैंक्चुअरी गोगांव से लेकर कोठरां परमानपुर तक चौबीसों घंटे बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। नतीजतन कछुआ सैंक्चुअरी में जलीय और वन्य जीवों पर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन और खान तथा वन विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराए जाने के बाद भी कछुआ सैंक्चुअरी खनन और परिवहन माफिया के लिए चारागाह बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में एसडीओ से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार जन जागरण विकास मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.